फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में उमस छुड़ा रही पसीने, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
weather news
- धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा प्रभावित
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। जम्मू-कश्मीर में रविवार को लगभग मौसम साफ रहने से गर्मी के साथ उमस बढ़ गई। जम्मू में आर्द्रता 72 प्रतिशत तक पहुंचने से उमस पसीने छुड़ा रही है। प्रदेश के कई हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहे। धुंध के कारण कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा लगातार प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है।




जम्मू में दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। एक समय लग रह रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान हो जाएंगे, लेकिन हल्के बादलों के साथ दिनभर धूप खिली रही। इससे उमस में बढ़ोतरी हुई है। यहां अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम पारा 29.8, बटोत में 26.4, कटड़ा में 30.2, भद्रवाह में 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में भी मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 54 पहुंच जाने से उमस परेशान कर रही है। यहां दिन का तापमान 29.4 और न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 26.7 और न्यूनतम तापमान 10.6। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed