फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: कश्मीर में राहत की फुहार, जम्मू में प्रचंड गर्मी ने किया बेहाल

विज्ञापन
weather news
- जम्मू में दिनभर चमके सूर्यदेव, अधिकतम पारा 41 पार, आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कश्मीर में शनिवार दोपहर बाद बदले मौसम से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं और अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए थे। लेकिन जम्मू समेत संभाग के अन्य मैदानी इलाकों में तीसरे दिन भी प्रचंड गर्मी से कोई राहत नहीं मिल पाई। जम्मू में लगातार पारा 41 डिग्री के ऊपर चल रहा है। गर्म हवाओं से इंसानों के साथ जीत जंतु बेहाल हैं। बटोत, भद्रवाह जैसे ठंडे इलाकों में लगातार अधिकतम तापमान पिछले साल के मुकाबले अधिक चल रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इसमें कश्मीर में अधिक प्रभाव रहेगा। जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। सुबह से ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर तक शहर की सड़कें तप रही थीं। इस समय सड़कों के सूने पड़ने के साथ खासतौर पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी कम हुई है। जम्मू में लगातार तीसरे दिन दिन का पारा सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 41.6 और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री चढ़कर 30.4, बटोत में सामान्य से 4.1 डिग्री चढ़कर 30.6, कटड़ा में सामान्य से 3.0 चढ़कर 37.7 और भद्रवाह में सामान्य से 4.0 डिग्री चढ़कर 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

घाटी में भी दिन का पारा 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा
कश्मीर के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 29.4 और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.6 और न्यूनतम 7.5 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 19.6 तथा न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed