{"_id":"68dd940a7903e13bbc032b24","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1003-727755-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश में बदलेगा मौसम, छह को भारी बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश में बदलेगा मौसम, छह को भारी बारिश-बर्फबारी के आसार
विज्ञापन
-30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अक्तूबर की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार चार से सात अक्तूबर के बीच कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी होगी। इसमें छह अक्तूबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम खराब होने की सूरत में भूस्खलन, पहाड़ों से पत्थर गिरने की आशंका है। इससे अक्तूबर के मध्य तक ठंड की दस्तक हो सकती है। जम्मू में मंगलवार की देर रात और अगले दिन सुबह कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। बादलों की गड़गड़ाहट से कई इलाकों में देर रात बिजली गुल रही। बादल छाए रहे लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम खुल गया। यहां बुधवार को दिन का पारा 33.5 और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 30.2, बटोत में 27.5, कटड़ा में 30.8 और भद्रवाह में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 28.3 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.2 और गुलमर्ग में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।