{"_id":"68c1ec74c12bc5a5100f76a7","slug":"weather-news-jammu-news-c-10-jam1003-709787-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुबह धुंध के आगोश में रहा जम्मू शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुबह धुंध के आगोश में रहा जम्मू शहर
विज्ञापन
मुबारक मंडी के पास सर्कुलर रोड पर बुधवार की सुबह छाई धुंध।
जम्मू। बाढ़ व बारिश से जम्मू मंडल में आते रेलवे पुलों का रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) ने निरीक्षण किया। मरम्मत कार्य देखे और रेल संचालन से पहले सभी सुरक्षा उपायों को पूरा करने का निर्देश दिया।
सीआरएस दिनेश चंद्र देशवाल ने रेलवे के अधिकारियों के साथ कठुआ से माधोपुर के बीच रेलवे ब्रिज संख्या 17, घगवाल और हीरानगर के बीच रेल पुल, चक्की दरिया पर पठानकोट कैंट और कंदरोड़ी ब्लॉक सेक्शन सहित अन्य पुलों का निरीक्षण किया।
इसका उद्देश्य नुकसान का जायजा लेने और मरम्मत कार्य को जल्द पूरा करना था। इस निरीक्षण के बाद ट्रेन संचालन के शुरू होने की उम्मीद जगी है। हालांकि रेलवे ने 15 सितंबर तक ट्रेनों के रद्द होने का शेड्यूल पहले ही जारी किया है। 26 अगस्त को बाढ़ के कारण रेलवे के पुलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके बाद से ट्रेनों का नियमित संचालन ठप पड़ा है।
विज्ञापन
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने संचालन को रोका है। प्रधान कार्यकारी निदेशक एसके सपरा, चीफ बिज इंजीनियर आरपी सिंह और मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो