फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather news

Jammu News: जम्मू में शाम को बारिश, कश्मीर में पारे में उछाल

विज्ञापन
weather news
13 अगस्त से जम्मू संभाग में भारी बारिश की चेतावनी, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कश्मीर में चढ़ते पारे से कोई राहत नहीं मिल पाई है। जम्मू समेत अन्य हिस्सों में निरंतर मानसून की बारिश हो रही है। इसके साथ उमस भी परेशान कर रही है। जम्मू में आर्द्रता का प्रतिशत 80 तक चल रहा है। जम्मू और श्रीनगर का दिन का पारा लगभग एक जैसा चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 13 से 16 अगस्त के बीच जम्मू संभाग के सभी दस जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजोरी, रियासी, रामबन, किश्तवाड़, उधमपुर, डोडा, जम्मू, उधमपुर, सांबा, कठुआ जिले में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा रहेगा। जम्मू में दिनभर तपिश झेलने के बाद शाम को बादलों की गड़गड़ाहट के बीच कई हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन उमस कायम रही। यहां दिन का पारा सामान्य से चढ़कर 35.0 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 29.4, बटोत में 27.1, कटड़ा में 30.2 और भद्रवाह में 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रियासी और कटड़ा में दोपहर बाद मूसलाधार बारिश हुई। यहां 28.6 मिलीमीटर तक पानी बरसा। खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा लगातार बाधित चल रही है। कश्मीर में पसीने छूट रहे हैं। श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 4.6 डिग्री चढ़कर 34.6 और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 27.9 और गुलमर्ग में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed