फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

जम्मू के साथ कश्मीर के पारे में उछाल

विज्ञापन
weather
जम्मू। जम्मू संभाग में आगामी दिनों में शरीर को झुलसा देने वाली भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। जम्मू में दिन का तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया। आसमान से बरस रही आग से जनजीवन प्रभावित है। भीषण तपिश से दिन में सड़कों पर सन्नाटा बढ़ा है। जम्मू के साथ कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 19 और 20 जून को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, लेकिन अधिकतर मौसम साफ रहेगा। वीरवार को भी गर्मी सताएगी।
विज्ञापन

जम्मू में बुधवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी तेवर दिखाए। दोपहर को तीखी धूप के बीच बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। प्रचंड गर्मी में दिन के समय बाजारों से खरीदारों की भीड़ गायब रही। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 40.7 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 32.4, बटोत में 31.0 और भद्रवाह में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम न्यूनतम तापमान 8.4 और गुलमर्ग 9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडे रहे। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed