{"_id":"619fc79a5dc2af4da41afd52","slug":"weather-jammu-kashmir-temperature-below-zero-in-kashmir-freezing-cold-in-leh-and-kargil","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी का सितम: कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी का सितम: कश्मीर में पारा शून्य से नीचे, लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड
Thu, 25 Nov 2021 10:57 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 25 Nov 2021 10:57 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंड ने राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर का मौसम
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में साफ मौसम के बीच पारा लगातार गिर रहा है। कश्मीर के सभी जिलों में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है। सभी हिस्सों में तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 2.3 डिग्री दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। श्रीनगर में दिन का तापमान भी 13.0 डिग्री तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 और गुलमर्ग में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.5 और दिन का तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज दिया गया। कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 6.5 और दिन का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- नारको आतंकवाद पर प्रहार: जम्मू में 100 करोड़ रुपये की 52 किलो हेरोइन बरामद, बिच्छू का निशाना खोल करता है कई राज
विज्ञापन
जम्मू में साफ मौसम के बीच दिन का तापमान 24.3 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.8, बटोत में 6.2, कटड़ा में 9.6, भद्रवाह में 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश न होने से खुश्क सर्दी है। इससे स्वास्थ्य और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ी हैं।
यह भी पढ़ें- श्रीनगर मुठभेड़: महबूबा के आरोप पर डीजीपी का पलटवार, कहा- कुछ लोग सच जानते हुए भी अफवाह फैलाते हैं