फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather in jammu and kashmir can change from 23 Nov

मौसम विभाग ने किया अलर्ट, 23 नवंबर से बिगड़ सकता है जम्मू-कश्मीर का मौसम

Sat, 19 Nov 2016 03:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 19 Nov 2016 03:45 PM IST
विज्ञापन
weather in jammu and kashmir can change from 23 Nov
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट - फोटो : concept photo

सूखी सर्दी झेल रहे रियासतवासियों को थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 21 से 23 नवंबर तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इसका असर कश्मीर में 20 नवंबर से ही दिखना शुरू हो जाएगा। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से राज्य में पिछले तीन माह से बारिश का इंतजार हो रहा है।

विज्ञापन



इस बीच न्यूनतम माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस के साथ कारगिल सबसे सर्द रहा। लेह में भी माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। अगले चौबीस घंटों में राज्य के तीनों खित्तों में मौसम साफ रहेगा। बारिश की सूरत में लोगों को वायरल रोगों से राहत मिलेगी। सूखी ठंड के चलते लोग खांसी, जुकाम और बुखार से ज्यादा पीडि़त हो रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पतालों की ओपीडी में बच्चों और बुजुर्ग मरीजों की संख्या बढ़ी है। विश्व विख्यात पर्यटक स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 4.2, काजीकुंड में माइनस 2.2, श्रीनगर में माइनस 2.5, गुलमर्ग में माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। जम्मू में भी रात्रि का तापमान लगातार सामान्य से दो से तीन डिग्री नीचे चल रहा है। जम्मू में न्यूनतम तापमान 9.5, कटड़ा में 11.4, भद्रवाह में 4.0, बनिहाल में 7 और बटोत में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed