फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather in bilawar

बिलावर : बारिश से तापमान में गिरावट

विज्ञापन
weather in bilawar
बिलावर। उपमंडल में शनिवार सुबह पांच बजे से शुरू हुई बारिश पूरा दिन जारी रही, जिसके चलते इलाके के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बारिश से बहने नदी नालों का जलस्तर फिर बढ़ गया है।
विज्ञापन

दूरदराज क्षेत्र मल्हार, देहरी गला और अन्य कई लिंक मार्गों पर फिसलन बढ़ जाने से और मलबा गिर जाने से यातायात अवरुद्ध हो गया, जिससे कई लोगों को निचले इलाकों की तरफ पहुंचने के लिए पैदल रास्ता तय करना पड़ा। शनिवार को उपमंडल का अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वहीं न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के करीब रहा। पूरा दिन बारिश रहने का असर बिलावर मुख्य बाजार सहित अन्य कस्बों के बाजारों में भी देखने को मिला। बहुत कम संख्या में लोग बाजारों में पहुंचे, जिससे पूरा दिन दुकानदारों को मंदी के दौर से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के अनुसार धान की फसल के लिए बारिश बहुत लाभदायक है। देर शाम तक उपमंडल के कई इलाकों में बारिश के साथ ठंडी हवा का दौर जारी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed