फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather: Hottest day in Srinagar after 78 years, 45 years old record broken in Pahalgam

Weather : श्रीनगर में 78 साल बाद सबसे गर्म दिन, पहलगाम में 45 साल का रिकॉर्ड टूटा, जम्मू संभाग में चलेगी लू

Wed, 30 Apr 2025 05:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित कुमार, जम्मू
अमित कुमार, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Apr 2025 05:43 AM IST
सार

मंगलवार को श्रीनगर में 78 साल बाद सबसे अधिक गर्म दिन बीता। पहलगाम में भी गर्मी ने 45 साल का ऑलटाइम रिकाॅर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन
Weather: Hottest day in Srinagar after 78 years, 45 years old record broken in Pahalgam
माैसम बदलाव के चलते गुलमर्ग में कम हुई बर्फ। संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम हमले के खिलाफ लोगों के उबाल के बाद गर्मी भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। मंगलवार को श्रीनगर में 78 साल बाद सबसे अधिक गर्म दिन बीता। पहलगाम में भी गर्मी ने 45 साल का ऑलटाइम रिकाॅर्ड तोड़ दिया। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री चढ़कर 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 28 अप्रैल 1979 को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। काजीगुंड में भी 55 साल और गुलमर्ग में 18 साल बाद दूसरी बार अधिक गर्म दिन बीता।

विज्ञापन


पहलगाम में सोमवार को भी 21 साल बाद अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अमूमन दुनिया भर के लोग पहलगाम में ठंडे मौसम का लुत्फ लेने पहुंचते हैं। इससे खासतौर पर गर्मियों के सीजन में यह पर्यटकों से खचाखच भरा रहता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक डाॅ. मुख्तियार अहमद का कहना है कि ग्लोबल वार्मिग, जलवायु परिवर्तन और अन्य कारणों से मौसम में तेजी से बदलाव आ रहा है।
विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में तापमान में वृद्धि ने चुनौतियां बढ़ा दी हैं। मैदानों के साथ पहाड़ भी तप रहे हैं। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री चढ़कर 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 20 अप्रैल 1946 को ऑलटाइम अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। श्रीनगर में देश-दुनिया से लोग डल झील और प्राकृतिक नजारों को देखने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी से चुनौतियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में अधिकतम पारा 37 डिग्री पार
काजीगुंड में अधिकतम तापमान सामान्य से 7.0 डिग्री चढ़कर 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले यहां 26 अप्रैल 1970 को अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री चढ़कर 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले यहां 27 अप्रैल 2007 को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जम्मू में अधिकतम तापमान 37.6, बनिहाल में 29.6, बटोत में 28.1, कटड़ा में 34.7 और भद्रवाह में 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Weather: उत्तर और पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू, दो दिन बाद राहत की आस; मई में बारिश के आसार
40-60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू संभाग में एक मई तक लू चलेगी। एक से पांच मई तक मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा। इस दौरान कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed