फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather in India Severe heatwave in North and West India IMD hoping relief soon chances of rainfall in May

Weather: उत्तर और पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू, दो दिन बाद राहत की आस; मई में बारिश के आसार

Tue, 29 Apr 2025 05:53 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 29 Apr 2025 05:53 AM IST
सार

उत्तर और पश्चिम भारत भीषण गर्मी व लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि दो दिन बाद राहत मिल सकती है। एक मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की संभावना भी बनने के आसार हैं।IMD का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में मौसम बदलेगा।

विज्ञापन
Weather in India Severe heatwave in North and West India IMD hoping relief soon chances of rainfall in May
बढ़ते तापमान और गर्मी से चिंता (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर और पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्र भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। लेकिन, एक नए और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदलेगा और 1 मई से इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और बारिश का नया दौर शुरू होगा, जो प्रचंड गर्मी और लू से कुछ राहत दिलाएगा। पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर पहले से ही मौसम खराब है और इसके अभी खराब ही बने रहने का अनुमान है। इस दौरान गरज के साथ बारिश होगी, बिजली भी गिर सकती है और कहीं-कहीं 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन

30 अप्रैल तक लू चलने की संभावना
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर 30 अप्रैल तक लू चलने की संभावना है। हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर में भी 29 और 30 अप्रैल को प्रचंड गर्मी महसूस की जाएगी और लू चलेगी। 29 अप्रैल को गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र भी लू की चपेट में रहेंगे। 2 मई तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है। 30 अप्रैल तक तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, 29 अप्रैल को केरल और माहे, 30 अप्रैल और 01 मई को सौराष्ट्र और कच्छ और 29 अप्रैल से 01 मई के दौरान महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में पारा 40 के पार बरकरार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान जहां सामान्य से 1.4 डिग्री ऊपर रहा, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ऊपर और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा था।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ से मिलेगी राहत
आईएमडी के अनुसार, 2 मई से उत्तर पश्चिम भारत में एक ताजा और सक्रिय पश्चिम विक्षोभ के प्रभावित करने की संभावना है। इसके चलते 30 अप्रैल से 4 मई के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान, गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल तक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में एक मई को और राजस्थान में 1 और 2 मई को धूल भरी आंधी आने की भी संभावना है।

हिमाचल : ऊना में तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
हिमाचल के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित मंडी, सिरमौर और सोलन के कई क्षेत्रों में लू चल रही है। प्रदेश के 14 स्थानों में अधिकतम पारा 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। मंगलवार और बुधवार को भी प्रदेश के मध्य पर्वतीय और मैदानी जिलों में गर्मी सताएगी। 29 और 30 अप्रैल को प्रदेश के इन क्षेत्रों में लू का यलो अलर्ट जारी हुआ है। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह 2023 के 41.0 और 2024 के 40.0 के बाद उच्चतम तापमान है। वर्ष 2022 में पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था। राज्य के कई भागों में एक से चार मई तक बारिश का पूर्वानुमान है। तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग की लोगों को सलाह: तेज धूप में घर से बाहर न निकलें, खूब पानी पीएं
भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मौसम विभाग की तरफ से लोगों के लिए परामर्श जारी किया गया है। लोगों से तेज धूप में घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। अगर किसी जरूरी कार्य के कारण जाना पड़े तो पानी की बोतल व छाते का प्रयोग करने ही सलाह दी है।
  • हीट स्ट्रोक के लक्षण...
    • सीधी धूप से अचानक चक्कर खाकर गिर जाना, बेहोश हो जाना, पीड़ित में काफी देर तक बेहोशी छाए रहना आदि हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं। हीट स्ट्रोक में शरीर में पानी की मात्रा काफी कम हो जाती है। इससे बचने के लिए तेज धूप से बचें, पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। ठंडे स्थान पर रहे। 
    • हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर मरीज को लेकर तुरंत नजदीक के अस्पताल में पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed