{"_id":"58bfd41e4f1c1b5f3ddc49d6","slug":"weather-got-changed-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बारिश से पारा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज, बर्फबारी और बारिश से पारा गिरा
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 08 Mar 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
weather
- फोटो : File Photo
कुछ दिन पहले गर्मी का अहसास करवाने वाले मौसम ने मंगलवार को फिर मिजाज बदल लिया। शहर और आसपास के इलाकों में दिनभर रुक रुक कर बारिश होती रही। हालांकि देर शाम को मौसम साफ हो गया। लेकिन बुधवार से अगले 72 घंटों के लिए भारी बारिश की संभावना से पारे में ज्यादा गिरावट आएगी। बारिश से जनजीवन पर असर रहा।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ इंद्रदेव भी मेहरबान दिखे। दोपहर को कई इलाकों में तेज और हल्की बारिश होती रही। बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन
पिछले चौबीस घंटों में जम्मू में 3.6 मिलीमीटर बारिश के साथ मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री कम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारे में गिरावट से फिर सर्दी का अहसास हुआ है। देर शाम को ठंडी हवाएं चलती रहीं। कटड़ा में 6.6 मिलीमीटर बारिश हुई। संभाग में बटोत में सबसे अधिक 17.8 मिलीमीटर बारिश हुई। आगामी मौसम में तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं।
विज्ञापन