फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather gave relief in jammu and kashmir

J&K: मौसम ने दी थो़ड़ी राहत, जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर आवाजाही अब भी प्रभावित

Sun, 12 Feb 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 12 Feb 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
weather gave relief in jammu and kashmir
Jammu Srinagar Highway - फोटो : file photo

रियासत में मौसम साफ रहने के बावजूद जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एकतरफा यातायात ही अभी तक बहाल हो पाया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो 16 फरवरी से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। रविवार को राज्य में मौसम साफ रहा और धूप भी खिली रही। इसके बावजूद कश्मीर घाटी में अधिकतर जगह न्यूनतम तापमान माइनस में रहा।

विज्ञापन


कारगिल रियासत में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 15.4 और लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि मौसम साफ रहने और से जम्मू में तापमान में इजाफा हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन


साफ मौसम के बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से श्रीनगर की तरफ एक तरफा यातायात बहाल रहा। सोमवार को श्रीनगर से जम्मू की तरफ वाहन छोड़े जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी से रियासत में एक बार फिर मौैसम का मिजाज बदलेगा और बर्फबारी और बारिश का सिलसिला कई दिन जारी रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed