{"_id":"58a08e694f1c1b5833d84082","slug":"weather-gave-relief-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: मौसम ने दी थो़ड़ी राहत, जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर आवाजाही अब भी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: मौसम ने दी थो़ड़ी राहत, जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर आवाजाही अब भी प्रभावित
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Jammu Srinagar Highway
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में मौसम साफ रहने के बावजूद जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर एकतरफा यातायात ही अभी तक बहाल हो पाया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो 16 फरवरी से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। रविवार को राज्य में मौसम साफ रहा और धूप भी खिली रही। इसके बावजूद कश्मीर घाटी में अधिकतर जगह न्यूनतम तापमान माइनस में रहा।
विज्ञापन
कारगिल रियासत में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 15.4 और लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि मौसम साफ रहने और से जम्मू में तापमान में इजाफा हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
साफ मौसम के बीच जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जम्मू से श्रीनगर की तरफ एक तरफा यातायात बहाल रहा। सोमवार को श्रीनगर से जम्मू की तरफ वाहन छोड़े जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी से रियासत में एक बार फिर मौैसम का मिजाज बदलेगा और बर्फबारी और बारिश का सिलसिला कई दिन जारी रह सकता है।
विज्ञापन