फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather forecasting of jammu kashmir, temperature is increasing day by day

जम्मू-कश्मीर में सताने लगी गर्मी , 22-23 को हो सकती है बारिश और बर्फबारी

Sat, 20 Mar 2021 01:51 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 20 Mar 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
weather forecasting of jammu kashmir, temperature is increasing day by day
धूप में छाते से खुद को बचाती हुई युवतियां - फोटो : अमर उजाला

मौसम के लगातार साफ रहने से जम्मू-कश्मीर के दिन के तापमान में उछाल आया है। जम्मू में तपिश बढ़ने लगी है। कश्मीर के भी अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6-9 डिग्री तक ऊपर चला गया है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 22-23 मार्च को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

विज्ञापन


21 मार्च को भी कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। जम्मू में शुक्रवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर मौसम साफ रहने से गर्मी बढ़ी है। तपिश बढ़ने से जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 30.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने पर अब नहीं होना पड़ेगा अमरनाथ यात्रियों को परेशान, रामबन में बढ़ेंगी आवासीय सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


बनिहाल में दिन का तापमान 23.8, बटोत में 21.7, कटड़ा में 28.8 और भद्रवाह में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री चढ़कर 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम पारा माइनस 5.5 और कारगिल में माइनस 5.4 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed