फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Amarnath pilgrims will no longer have to worry if Jammu-Srinagar highway is closed, residential facilities will increase in Ramban

जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने पर अब नहीं होना पड़ेगा अमरनाथ यात्रियों को परेशान, रामबन में बढ़ेंगी आवासीय सुविधाएं

Sat, 20 Mar 2021 10:22 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sat, 20 Mar 2021 10:22 AM IST
विज्ञापन
Amarnath pilgrims will no longer have to worry if Jammu-Srinagar highway is closed, residential facilities will increase in Ramban
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रमुख सचिव और श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ नीतीश्वर कुमार ने रामबन जिले का दौरा कर अमरनाथ यात्रा की तैयारियां जांचीं। मौसम खराब होने और जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने के बाद यात्रा रुकने के दौरान श्रद्धालुओं के ठहरने के प्रबंध की जानकारी ली। उन्होंने डीसी रामबन को अतिरिक्त आवासीय व्यवस्था के लिए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- स्ट्रॉबेरी की खेती से इस युवक ने बनाई अलग पहचान, सोशल मीडिया को ऐसे बनाया हथियार
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने बनिहाल के लंबेर, रामबन के करोल, चंद्रकोट व डलवास में बने यात्री सुविधा केंद्रों का दौरा। हाईवे किनारे बने आश्रय स्थलों तथा लंगर स्थलों का भी निरीक्षण किया। बिजली-पानी की नियमित आपूर्ति के साथ ही रास्ते में विभिन्न स्थानों पर सेनिटेशन यूनिट स्थापित करने की हिदायत दी। लंगर कमेटियों को बोर्ड की ओर से तय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही अनुमति देने के निर्देश दिए। उनके साथ मंडलायुक्त डा. राघव लंगर, अतिरिक्त सीईओ अनूप सोनी, डीसी रामबन मसरत उल इस्लाम, एसएसपी हसीब उर रहमान, एसएसपी ट्रैफिक जतिंदर सिंह जौहर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed