{"_id":"5ebda52cec834416d7609834","slug":"weather-forecast-rain-in-many-parts-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में वर्षा, तापमान गिरा, अगले 48 घंटों में भी फिर बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में वर्षा, तापमान गिरा, अगले 48 घंटों में भी फिर बारिश के आसार
Fri, 15 May 2020 01:38 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 15 May 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कई जगह हुई बारिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में वीरवार को मौसम के बदले मिजाज के बीच अधिकतर हिस्सों में हल्की और तेज बारिश के साथ तापमान में गिरावट आई। घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है। जम्मू में भी तपिश से राहत रही। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार अगले 48 घंटे में भी मौसम में ऐसा ही बदलाव रहेगा और कुछ हिस्सों में बारिश होगी। इसके साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।
विज्ञापन
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में वीरवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी था। इससे ठंड का फिर अहसास हुआ है। श्रीनगर में दिन का तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में सुबह की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ शहर और आसपास के कई हिस्सों में बारिश हुई। दिनभर रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
जम्मू में 6.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 25.3 और न्यूनतम 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में न्यूनतम तापमान 10.4 और बारिश 13.8 मिलीमीटर हुई। इसी तरह बटोत में न्यूनतम तापमान 12.8, बारिश 20.2 मिलीमीटर, कटड़ा में न्यूनतम तापमान 20.2, बारिश 19.2 मिलीमीटर, भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 10.9 और बारिश 7.9 मिलीमीटर हुई। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 6.6, कारगिल में 6.6 और लेह में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन