फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather: Due to inclement weather, the Kishtwar-Sinthan-Anantnag highway remains closed today

Jammu Kashmir Weather: मौसम खराब रहने के चलते किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग राजमार्ग आज भी बंद, एडवाइजरी जारी

Mon, 22 Dec 2025 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़
अमर उजाला नेटवर्क, किश्तवाड़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 22 Dec 2025 12:38 AM IST
सार

मौसम खराब रहने के चलते सोमवार को भी ये बंद रहेगा। प्रशासन ने एहतियातन यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है।
 

विज्ञापन
Weather: Due to inclement weather, the Kishtwar-Sinthan-Anantnag highway remains closed today
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी...

विस्तार

मौसम में अचानक आई खराबी के कारण ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। मौसम खराब रहने के चलते सोमवार को भी ये बंद रहेगा। प्रशासन ने एहतियातन यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऊपरी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी और मार्ग पर फिसलन बढ़ने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। इसी को देखते हुए सड़क, परिवहन एवं यातायात विभाग, छातरू तथा जिला प्रशासन किश्तवाड़ की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।
विज्ञापन


प्रशासन ने बताया कि मौसम साफ होते ही मार्ग की स्थिति का जायजा लिया जाएगा और हालात अनुकूल पाए जाने पर सड़क को फिर से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें। जारी एडवाइजरी का पालन करें तथा मौसम और सड़क से संबंधित ताजा जानकारी के लिए प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों पर ध्यान दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed