फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   weather

मौसम के रंग: जम्मू में खिली धूप, कश्मीर में बारिश और बर्फबारी

विज्ञापन
weather
जम्मू। प्रदेश में सोमवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में जहां हल्के बादलों के साथ धूप खिली, जबकि श्रीनगर समेत घाटी के अन्य जिलों में दिनभर बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 9 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मंगलवार को मौसम लगभग साफ रहेगा।
विज्ञापन

श्रीनगर सहित कश्मीर के अन्य जिलों में सोमवार को देर शाम तक बारिश जारी रही। इस बीच कई बार तेज बारिश हुई। इससे घाटी में दिन के तापमान में सामान्य से 5 से 8 डिग्री तक गिरावट आई है। पर्यटन स्थल गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम, कुपवाड़ा, टंगधार, साधना टाप, गुरेज, जोजीला पास, राजदान पास, अप्पर भट्ट सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री गिरकर 10.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पहलगाम में दिन का तापमान 6.0 और गुलमर्ग में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। इस बीच दिन में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। लेकिन हल्के बादलों के साथ धूप भी खिली रही। इससे दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 27.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.1, बटोत में 9.7, कटड़ा में दिन का तापमान 22.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.5 और भद्रवाह में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 और कारगिल में माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed