{"_id":"60f72edc8ebc3e61c32afae3","slug":"weather-billawer-news-jmu239887066","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलावर में बारिश से लुढ़का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलावर में बारिश से लुढ़का तापमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के बाद पूरे उपमंडल का मौसम सुहावना बन गया है। मंगलवार को दोपहर बाद कई इलाकों में बारिश के साथ साथ धुंध पड़ गई, जिससे इलाकों का दृश्य मनमोहक बन गया। चार दिन पूर्व इलाके का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के करीब था, जो मंगलवार को लुढ़क कर 25 डिग्री के करीब रह गया।
पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी रहने से उपमंडल का तापमान सामान्य बना है। इससे लोगों को पिछले दिनों पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। उधर इलाके के 80 फीसदी किसानों ने धान की रोपाई का काम पूरा कर लिया है।
किसान गिरधारी लाल ने बताया कि बारिश होने के बाद कई प्राकृतिक जल स्रोतों में जलस्तर बढ़ गया है। किसान अब धान की रोपाई का काम जल्द पूरा कर लेंगे। किसान रोशन लाल ने बताया कि इलाके में अच्छी बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। संवाद