{"_id":"60bfa8ac8ebc3e1f571f9ae0","slug":"weather-akhnoor-news-jmu236904623","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी के आगे एसी, कूलर भी बेबस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी के आगे एसी, कूलर भी बेबस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी के आगे एसी, कूलर भी बेबस
ज्यौड़ियां। चार दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में भी लू और तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के आगे घरों में लगे एसी कूलर बेबस साबित हो रहे हैं। गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सुबह से ही सूरज की तपिश अपना रंग दिखाना शुरू कर देती है। दोपहर को तो धूप के चलते घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। भीषण गर्मी से किसानों को खेतों में काम करने में भी दिक्कतें आ रही हैं।
भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र में लोवोल्टेज और अघोषित कटौती ने भी परेशान कर दिया है। लोगों का कहना है कि मानसून देरी से पहुंचेगा। स्थानीय निवासी जगदीश राज, विजय शर्मा, पवन कुमार आदि ने बताया कि हम लोग धान की बिजाई शुरू करने की सोच रहे थे, लेकिन गर्मी और अच्छी बारिश नहीं होने से हमें डर लग रहा है कि कहीं धान की फसल सूख न जाए।
अखनूर। क्षेत्र के कई में गांवों में बिजली की कटौती से ग्रामीणों को बड़ी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की कि बिजली कटौती कम की जाए। अखनूर के कंडी क्षेत्र के कस्बे सहित दसकाल, सुंगल, चौकी चोरा, डोरी डगेर सहित अन्य क्षेत्र में दो सप्ताह से बिजली की कई घंटे कटौती हो रही है। लोगों ने अधिकारियों को अवगत भी कराया। गर्मी के बढ़ते तापमान में बड़ी परेशानी से गुजरना पड़ा रहा है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में दो सप्ताह से बिजली की आपूर्ति कम हो रही है। संवाद