{"_id":"601e29628ebc3ed6527f8232","slug":"we-will-be-extending-their-support-to-apni-party-for-the-ddc-chairman-elections-of-srinagar-said-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: 'सियासत में समर्थन का तड़का', श्रीनगर डीडीसी चेयरमैन चुनाव में अपनी पार्टी को भाजपा का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: 'सियासत में समर्थन का तड़का', श्रीनगर डीडीसी चेयरमैन चुनाव में अपनी पार्टी को भाजपा का साथ
Sat, 06 Feb 2021 11:00 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
एजाज हुसैन
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के डीडीसी चेयरमैन चुनाव को लेकर भाजपा ने बड़ा एलान किया है। भाजपा के मुताबिक वह श्रीनगर के डीडीसी चेयरमैन चुनाव में अपनी पार्टी को समर्थन देगी। डीडीसी चुनाव में भाजपा की झोली में पहली सीट डालने वाले घाटी के नेता एजाज हुसैन ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
बता दें कि श्रीनगर जिले में जिला विकास परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प हो गया है। सात निर्दलियों में से दो सदस्यों को जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने अपने साथ मिलाकर समीकरण बदल दिए हैं। वहीं अब भाजपा के सहयोग से अपनी पार्टी डीडीसी अध्यक्ष बना सकती है।
विज्ञापन
अपनी पार्टी के अध्यक्ष सैयद अल्ताफ बुखारी की मौजूदगी में नौगाम से निर्दलीय जीतने वाले बिलाल अहमद भट और हरवन से निर्दलीय अली मोहम्मद राथर अपनी पार्टी में शामिल हुए। इन दो निर्दलीय सदस्यों के अपनी पार्टी में शामिल होने से चुनावी समीकरण की नई तस्वीर उभर गई है। 14 सीटों में से अपनी पार्टी को तीन, नेशनल कांफ्रेंस(नेकां), पीडीपी और भाजपा को एक-एक सीट हासिल हुई है। सबसे ज्यादा सात सीटें निर्दलियों ने जीती हैं।
विज्ञापन
जिला विकास परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के लिए आठ सदस्यों की जरूरत है। ऐसे में दो निर्दलीय सदस्यों के पार्टी में शामिल होने से अपनी पार्टी के पास पांच सदस्य हो गए हैं। ऐसे में भाजपा के समर्थन के बाद अगर दो अन्य निर्दलीय अपनी पार्टी के साथ आते हैं तो बहुमत का आंकड़ा पूरा हो जाएगा।
कश्मीर संभाग की सबसे चर्चित और वीआईपी सीट पर यदि अपनी पार्टी और भाजपा के गठबंधन से अध्यक्ष बनने पर इसका असर पूरे प्रदेश की सियासत पर पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी का गठन अनुच्छेद 370 हटने के बाद हुआ है। भाजपा के साथ अपनी पार्टी के गठजोड़ से पूरे प्रदेश की राजनीति प्रभावित होना तय हैं।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में पहाड़ों को चीरकर बनाए गए इंजीनियरिंग के नायाब अजूबे, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे