{"_id":"68658c114225379a0405e229","slug":"water-store-in-fields-reasi-news-c-202-1-sjam1001-124846-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गली से खेतों में पहुंच रहा पानी कर रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गली से खेतों में पहुंच रहा पानी कर रहा नुकसान
विज्ञापन
पौनी में गली की खस्ताहाल स्थिति।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। ब्लॉक की पंचायत खेरालैड़ के ब्योलिया गांव के वार्ड नंबर चार में ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से बनाई गई गली मौजूदा समय खस्ताहाल स्थिति में है। गली को सिर्फ कंकड़ डाल कर चलने का लायक बनाया गया था। गली के दोनों तरफ नालियों के नहीं होने के कारण सारा पानी लोगो की उपजाऊ जमीनों पर आ रहा है।
इससे किसानों की जमीन तो खराब हो रही है, उसमें लगी फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय महिला सत्या देवी,रमता देवी ने बताया कि हमारी जमीन के ऊपर जिन की जमीन है उन की जमीन में से भी पानी भी नीचे जमीन की तरफ आ रहा है।
बारिश होने के बाद पानी की मात्रा और तेज हो जाती है। हमारे घरों में पानी घुस रहा है बच्चों का इस मार्ग से चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने तहसीलदार साहिल रंधावा से गुहार लगाई है कि उन के गांव में आ कर मौका देखा जाए। इस के साथ ही परेशानी को दूर करने की मांग की। इस मौके पर विपिन सिंह, सपना देवी, मेला राम, मुंशी राम अन्य लोग व बच्चे भी मौजूद रहे।