{"_id":"6142ef788ebc3ebd897ef72c","slug":"water-sports-center-going-to-be-built-in-kathua-district-ranjit-sagar-lake-environment-is-most-suitable","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: कठुआ जिले में बनने जा रहा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर, रणजीत सागर झील का वातावरण सबसे उपयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: कठुआ जिले में बनने जा रहा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर, रणजीत सागर झील का वातावरण सबसे उपयुक्त
Thu, 16 Sep 2021 12:47 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:47 PM IST
सार
बसोहली में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू होने से स्थानीय सहित प्रदेश में युवाओं का वाटर स्पोर्ट्स के प्रति रुझान बढ़ेगा। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण व प्रतियोगिता के दौरान काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
रणजीत सागर झील
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के कठुआ जिले में बसोहली वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बनने जा रहा है। रणजीत सागर झील में तैयार हो रहे सेंटर का सेफ्टी ऑडिट रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम ने किया था। टीम ने अपनी रिपोर्ट में सेंटर का वातावरण सबसे उपयुक्त और विश्व स्तरीय बताया है। तीन सदस्यीय टीम ने निर्माणाधीन सेंटर का दौरा कर जरूरी सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
पिछले महीने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने रणजीत सागर झील पर तैयार होने वाले वाटर स्पोर्ट्स सेंटर की ई-नींव पत्थर रखा था। इसके साथ रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम ने सेंटर का दौरा किया। इस टीम में द्रोणाचार्य अवार्डी राष्ट्रीय कोच इस्माइल बेग, द्रोणाचार्य और पद्मश्री अवार्डी बजरंग लाल ठक्कर, कोच बलिकिस मीर शामिल थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- रो पड़ी घाटी: शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा जन सैलाब, परिवार की हालत ने सबको झकझोर दिया
विज्ञापन
टीम ने पाया कि सेंटर का आसपास का वातावरण बेहतर है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण व प्रतियोगिता के दौरान काफी मदद मिलेगी। टीम ने कहा कि सेंटर न सिर्फ जम्मू-कश्मीर बल्कि पूरे में उत्कृष्ट सेंटर होगा, जो वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। स्पोर्ट्स काउंसिल के एक अधिकारी ने बताया कि सेंटर के लिए भूमि चिन्हित हो गई है। रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की टीम ने सेंटर के लिए कुछ सुझाव भी दिए है।
यह भी पढ़ें- हाइब्रिड आतंकी: पीठ पर गोलियां दाग हुआ फरार, इसी तरह हुई थी डार की हत्या, कैमरे में कैद हुई कायरता
सेंटर बनने से वाटर स्पोर्ट्स का बढ़ेगा चलन
बसोहली में वॉटर स्पोर्ट्स शुरू होने से स्थानीय सहित प्रदेश में युवाओं का वाटर स्पोर्ट्स के प्रति रुझान बढ़ेगा। इसके साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। सरकार वाटर स्पोर्ट्स सेंटर को एक पर्यटक हब के रूप में तैयार कर रही है, ताकि खेलों के साथ- साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके।