फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

Jammu News: रेलवे कॉलोनियों में पानी की किल्लत, हजारों कर्मी बेहाल

विज्ञापन
water problem
जम्मू। जम्मू रेल मंडल में जम्मू, कठुआ, कटड़ा और उधमपुर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों के आसपास बनीं रेलवे कॉलोनियों में हजारों रेलकर्मी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इससे करीब पांच हजार से अधिक कर्मचारी व उनके परिजन प्रभावित हैं। पेयजल संकट लंबे समय से परेशानी बना हुआ है। आलम यह है कि कई-कई दिनों तक रेलवे कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति नहीं होती है। जम्मू रेलवे कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारी बताते हैं कि पानी की कमी उनकी ड्यूटी और पारिवारिक जीवन दोनों को प्रभावित कर रही है। रूपेंद्र कुमार का कहना है कि रेलकर्मियों को पानी की बहुत समस्या है। ड्यूटी पर समय से जाना मुश्किल हो जाता है। संदीप सिंह ने बताया कि आए दिन सप्लाई बाधित रहती है। पिछले 10 दिन तक लगातार पानी नहीं आया। सुरेंद्र बैरवा जम्मू रेलवे स्टेशन की ईस्ट कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने कहा कि समस्या सालभर बनी रहती है। नितिन कुमार ने बताया कि चार महीने से उनकी कॉलोनी में नियमित सप्लाई नहीं हुई। हमें पीने और खाना बनाने के लिए बाहर से पानी लाना पड़ता है। गर्मी में हालात और खराब हो जाते हैं। पानी की समस्या को लेकर नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने जम्मू रेलवे मंडल प्रबंधक को पत्र भी लिखा था। इसमें कर्मचारियों को रही समस्याओं को उजागर किया था। उन्होंने जम्मू और उधमपुर के बीच टनल 25 और 23 से पाइप की मदद से पानी को कॉलोनी तक पहुंचाने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed