फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

Jammu News: पंजतीर्थी में आया पानी, पीरखो, बठिंडी में आपूर्ति नहीं

विज्ञापन
water problem
पंजतीर्थी से सिदरा रोड तक सर्कुलर रोड पर भूस्खलन के कारण पुरानी पाइपलाइन टूटने के बाद जल शक्ति
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। शहर के पंजतीर्थी, चाैगान सलाथिया, लिंक रोड, पुरानी मंडी में बुधवार को पेयजल आपूर्ति हुई। वार्ड-2 में आते मस्तगढ़, उस्ताद मोहल्ले, जुलाका मोहल्ले, पीरखो और बठिंडी में 16 दिन बाद भी जलसंकट बरकरार है। इन मोहल्लों में दस मिनट पानी आ रहा है तो कभी दो-दो दिन तक नल सूखे रह रहे हैं। इस कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित है। 26 अगस्त के बाद यह समस्या चल रही है। पेयजल आपूर्ति के पाइप मलबे में दबे हुए हैं।
मस्तगढ़ मोहल्ले की निशा और पूजा देवी ने बताया कि मंगलवार को 15 मिनट पानी आया था। बुधवार को नल सूखे रहे। दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। मोहल्ले में 20 से ज्यादा घरों में परेशानी आ रही है। जलशक्ति विभाग जल्द से जल्द समस्या का निदान करे। जुल्लाका मोहल्ले के मंटू और उस्ताद मोहल्ले में रहने वाले रशीद ने बताया कि मोहल्ले में पेयजल किल्लत 26 अगस्त से चल रही है। अब तक समाधान नहीं हो पाया है। आसपास इलाकों में पानी है। पुराने पाइप बदले जाने चाहिए।
विज्ञापन

बठिंडी इलाके में भी पेयजल किल्लत बरकरार है। कुछ मोहल्लों में नलों में पानी आया, लेकिन कुछ में नल सूखे ही रहे। दोपहर बाद टैंकरों से आपूर्ति की गई। सुजवां में भी लोगों को 20 मिनट तक ही पानी मिला है। गोरखा नगर और कालिका काॅलोनी में मंगलवार को पानी आया था। बुधवार को नल सूखे रहे। टैंकरों से आपूर्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed