फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

पेयजल संकट : पंजतीर्थी, जुल्लाका, उस्ताद मोहल्ले, पुरानी मंडी, रिहाड़ी में आपूर्ति नहीं

विज्ञापन
water problem
- 15 से ज्यादा ट्यूबवेल नहीं कर रहे काम, विभाग के कर्मी पाइप को जोड़ने में जुटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में पेयजल संकट के कारण लोग परेशान है। सबसे ज्यादा परेशानी डिविजन एक में आ रही है। रविवार को पुराने शहर के उत्साद मोहल्ला, जुल्लाका, पंजतीर्थी, लखदाता बाजार, पुरानी मंडी, राजतिलक रोड सहित कई इलाकों में पानी नहीं आया। रिहाड़ी में भी पेयजल संकट बना रहा है। 15 से ज्यादा ट्यूबवेल काम नहीं कर रहे। शक्तिनगर, तालाब तिल्लो और भगवती नगर के अलावा भवानी नगर, गोल गुजराल सहित कई इलाकों में 15 से 20 मिनट तक ही आपूर्ति हुई। लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पाया। चार लाख के करीब आबादी प्रभावित है। इसी तरह डिविजन दो में बिक्रम चौक से लेकर गुज्जरनगर तक जलशक्ति विभाग के कर्मी पाइप जोड़ने और ट्यूबवेल ठीक करने में लगे हुए हैं। पहले बिजली कारपोरेशन ने यहां पर खंभे और रिसिविंग स्टेशन स्थापित किया था। अब बिजली बहाल होने पर ट्यूबवेल ठीक करने पर काम शुरू हुआ है। यहां पर चार ट्यूबवेल अभी तक नहीं चल पाए है। इसी तरह बोरिया प्लांट के अंतर्गत 11 में से चार ट्यूबवेल पर काम चल रहा है। बठिंडी ट्यूबवेल अभी ठीक नहीं हो पाया है। इस कारण राजीव नगर, गोरखा नगर, कालिका काॅलोनी, नरवाल सहित कई इलाकों में पेयजल संकट रहा। गंग्याल में ट्यूबवेल को ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
----------
तीन में से दो मेन पाइप क्षतिग्रस्त
सितली प्लांट से पुराने शहर सहित डिविजन वन को जोड़ने के लिए तीन मेन पाइप से पानी की आपूर्ति होती है। इनमें दो पाइप क्षतिग्रस्त हैं। एक पाइप के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है। इस कारण शहर में डिविजन एक में पेयजल संकट चल रहा है। तालाब तिल्लो, भगवती नगर, रिहाड़ी सहित कई इलाकों में ट्यूबवेल से सीधी आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

----------
टैंकरों से होती रही आपूर्ति
काॅल आने के बाद टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। कुल 350 से ज्यादा टैंकरों की आपूर्ति हुई है। मोहल्लों में जाकर लोगों को पानी भरवाया गया है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों में भी पानी की आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पाइप बिछाने और ट्यूबवेल की मरम्मत का काम चल रहा है। अधिकतर इलाकों में आपूर्ति की जा रही है। ज्यादा संकट वाले इलाकों में कम समय आपूर्ति की गई है। दो से तीन दिनों में आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
- तेजिंद्र सिंह, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed