फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water problem

और गहराएगा जल संकट, अस्थायी कर्मचारियों ने 48 घंटे बढ़ाई हड़ताल

विज्ञापन
water problem
जम्मू। जम्मू इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारियों और मेयर के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही है, जिसके बाद जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने हड़ताल को 48 घंटे के लिए बढ़ा दिया है। इससे संभाग सहित जिले और शहर में और जल संकट गहराएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मेयर चंद्र मोहन गुप्ता के साथ जम्मू इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मांगे हल करने के लिए समय मांगा गया, लेकिन कर्मचारी मांगों को जल्द पूरा करने के लिए अड़े रहे। कर्मचारियों का कहना है कि विभाग और सरकार गंभीर नहीं है। कर्मचारियों से कम मानदेय पर सेवाएं ली जा रही हैं। नियमितीकरण के लिए कोई कार्रवाई आरंभ नहीं हो पाई है। हाल ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में आंदोलन को उग्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जम्मू इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह और राजेंद्र प्रताप ने बताया कि हड़ताल को बढ़ाया गया है। अभी तक मांगों के संबंध में कोई भी फैसला नहीं हो पाया है। मात्र आश्वासन ही मिल रहे हैं। लंबे समय से कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। मानदेय में इजाफा भी नहीं हुआ है। महंगाई के अनुसार मानदेय नाकाफी है। यूटी की तर्ज पर कर्मचारियों को मानदेय मिला चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed