फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Water power department worker dies after drowning in a pond

Jammu News: तालाब में डूबने से जलशक्ति विभाग के कर्मी की माैत

Wed, 11 Jun 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 11 Jun 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Water power department worker dies after drowning in a pond
अरनिया। सलैहड़ गांव स्थित बाबा सिद्ध गोरिया देवस्थान परिसर में बने तालाब में डूबने से जलशक्ति विभाग के एक अस्थायी कर्मी की मौत हो गई। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उक्त कर्मी के परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार(34) पुत्र सतपाल निवासी सलैहड़ अन्य युवक और बच्चों के साथ मंगलवार सुबह देवस्थान परिसर में बने तालाब में नहा रहा था। नहाते समय सभी दूर से छलांग मार रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदीप ने भी बड़ी छलांग लगाई। हालांकि वह बाहर नहीं निकल पाया। इससे प्रदीप के साथ नहाने वाले अन्य बच्चे और युवक डर गए। सभी मौके से भाग गए। उन्होंने गांव के अन्य लोगों को प्रदीप के बारे में बताया। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग तालाब की तरफ दौड़े। कुछ युवकों ने तालाब में छलांग लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एक युवक ने प्रदीप के तालाब में बने दलदल में धंसे होने की बात कही। सभी ने मिलकर उसे बाहर निकाला। साथ ही उप जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। इस बीच अरनिया पुलिस को सूचित किया गया।
बिश्नाह अस्पताल में पुलिस की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। प्रदीप का अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

सरोवर में लगभग 8 से 10 फुट तक पानी रहता है। ज्यादा दिन पानी भरा रहने से अंदर दलदल बन जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सरोवर का निर्माण कार्य पक्का होना चाहिए। पानी भी 4 से 5 फुट तक भरना चाहिए। ऐसा कर अप्रिय घटना से बचा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed