{"_id":"696954948b3f4ca8300757f8","slug":"water-news-jammu-news-c-10-jmu1052-812280-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अब बदले जाएंगे पाइप, घरों तक पहुंचेगा पर्याप्त पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अब बदले जाएंगे पाइप, घरों तक पहुंचेगा पर्याप्त पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हरकत में आया जलशक्ति विभाग, अपने स्तर पर सर्वे करेंगे एक्सईएन, फिर होगा काम शुरू
जम्मू। शहर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए लीकेज को रोका जाएगा। इसके लिए जल शक्ति विभाग पूरी योजना के साथ काम करेगा। तमाम जगहों में लीकेज पाइप बदले जाएंगे। इसके अलावा पानी छोड़ने के लिए लीक व्हील नए लगाए जाएंगे। सभी कार्यों के लिए बजट बनाया जाएगा।
अमर उजाला में पानी की किल्लत को लेकर समस्या लगातार उठाई तो अधिकारी हरकत में आ गए। मुख्य अभियंता कार्यालय की ओर से एक्सईएन को निर्देश दिए गए। उन पर सर्वे करनी जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके तहत अधिकारी अपने स्तर पर समस्या क्या और कहां है, इस बारे में पता लगाएंगे। इसके बाद फील्ड में काम शुरू करवाएंगे। शहर में प्रतिदिन लीकेज के कारण सात मिलियन गैलन पानी बर्बाद होता है।
कई स्थानों पर पाइप के जोड़ लीक हो गए हैं तो कुछ जगहों में पाइप पुराने होने के कारण सीवरेज का पानी मिक्स होकर आ रही है। ऐसे भी इलाके हैं जहां पानी निरंतर बहता रहता है। इस कारण नलों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा। गर्मी के मौसम में तो समस्या और विकराल हो जाती है।
विज्ञापन
प्रभावित इलाके : कालिका कॉलोनी, शेख नगर, गुज्जर नगर, बेलीचराना, तालाब तिल्लो सहित कई इलाकों में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है। यहां पर पानी की लीकेज सबसे ज्यादा है।
पानी की लीकेज को रोकने के लिए मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए एक्सईएन को निर्देश किए गए हैं।
-मोहम्मद हनीफ, मुख्य अभियंता, जल शक्ति विभाग।