फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water leakage in hospital

Jammu News: दीवारों और छत से टपक रहा पानी, शॉर्ट-सर्किट से सफाई कर्मी को लगा करंट

Fri, 19 Jul 2024 05:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 19 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
water leakage in hospital
सीएचसी ज्यौड़ियां की इमारत खस्ताहाल, असुरक्षित घोषित के बाद नहीं किया शिफ्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। बारिश होते ही सीएचसी ज्यौड़ियां की छत से पानी टपकना शुरू हो गया। इसके बाद शॉर्ट-सर्किट के कारण सुबह सफाई करने आए कर्मचारी को करंट लग गया। इस कारण वह घायल हो गया।
बता दें कि सीएचसी ज्यौड़ियां की पुरानी इमारत को असुरक्षित घोषित करने के बावजूद चिकित्सा विभाग इमारत में काम चला रहा है। नई इमारत बनकर तैयार है और थोड़ा बहुत काम शेष है, लेकिन काम चलाया जा सकता है। थोड़ी सी बारिश होने पर पुरानी इमारत की छत से पानी टपकता है। कब अनहोनी हो जाए इसका पता नहीं। सुबह बारिश शुरू होते ही इमारत की छत से पानी टपकने लगा। इस कारण सीएचसी के स्टाफ को बेहद परेशानियों में मरीजों का इलाज करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश के कारण इमारत की दीवारों और छत से पानी टपकता रहा। इमारत के अंदर पानी भर गया। इससे बिजली शार्ट-सर्किट होने के कारण सीएचसी के अंदर रखा सामान टेबल, कुर्सियां सब करंट की चपेट में आ गए। सुबह सफाई करते समय सीएचसी के एक सफाई कर्मचारी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यौड़ियां सीएचसी में कर्मचारी का उपचार किया गया। अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सीएचसी में तैनात स्टाफ के साथ क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से इस पुरानी इमारत से सीएचसी को स्थानांतरित करने की मांग की है।
भाजपा नेता विकास शर्मा ने बताया कि एलजी प्रशासन ज्यौड़ियां किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। यह इमारत कभी भी ढह सकती है। ज्यौड़ियां में पिछले 14 साल से नई इमारत बनकर तैयार है, मगर स्टाफ को शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द सीएचसी की कार्यप्रणाली को नई इमारत में शिफ्ट नहीं किया तो ज्यौड़ियां में बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे।

बारिश से जलभराव, सड़क पर बने गड्ढों में फंसे वाहन
मीरां साहिब। बारिश सुबह बारिश के बाद आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर गांव टिंडे और कुल्लिया में जलभराव के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क पर बने गड्ढों में वाहन फंसने के बाद वाहनों की कतारें लग गई। मिनी बस के चालक पुरुषोत्तम कुमार का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढ़े से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पीडब्यूडी अनदेखी के सिवाए कुछ नहीं कर रहा। बाइक पर जा रहे युवक अमित का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि सड़क में इतना बड़ा गड्ढा है। जब बाइक निकालने का प्रयास किया तो बीच में ही फंस गया। काफी देर के बाद लोगों के सहयोग से फंसे गड्ढे में से बाइक निकाला। स्थानीय गांव के अजीत कुमार का कहना है कि आए दिन दुर्घटना घट रही हैं, मगर प्रशासन की ओर से इसका कोई समाधान नहीं किया जा रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed