फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Water had entered with a bang

उस रात ध्ामाके के साथ्ा घुसा था पानी

Sun, 14 Sep 2014 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sun, 14 Sep 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
Water had entered with a bang

आधी रात पौने तीन बजे के करीब धमाके के साथ चार मंजिले इमारत में दूसरी मंजिल तक पानी ही पानी भर गया। सांबा की रेनू बाला और उसकी पांच साल की बेटी समीक्षा ने शनिवार को टेक्निकल एयरपोर्ट पर सकुशल लौटने के बाद अपने अनुभव के बारे में बताया कि वह रोजाना अपने परिवार के साथ झेलम नदी के किनारे घूमने जाया करती थी।

विज्ञापन


एकदम शांत और खूबसूरत दिखने वाली झेलम नदी को देखकर कभी लगता नहीं था कि इसकी खूबसूरती लोगों की जिंदगी को ग्रहण भी लगा सकता है। रेनू बाला ने बताया कि उनके पति सरकारी मुलाजिम के तौर पर कश्मीर में कार्यरत थे। वह अपने परिवार के साथ शिवपोरा इलाके में रहती थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार दिन से लगातार हो रही बारिश के दौरान प्रशासन ने अलर्ट रहने को कहा था और उन्होंने सोचा था कि जल्द ही बारिश बंद हो जाएगी और जलस्तर भी कम हो जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। रेनू बाला की पांच वर्ष की बेटी समीक्षा ने बताया कि वह हर तरफ पानी ही पानी देखकर बहुत ही ज्यादा डर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे बिल्कुल भी यकीन नहीं था कि वह सही सलामत जम्मू पहुंच पायेगी। रेनू बाला ने कहा कि इतने डरावने मंजर और हालात से बाहर निकलने के लिए उसे और उसके परिवार को काफी वक्त लग जाएगा। कानपुर से आए अनुपम और उनकी पत्नी अंजना की आंखों में घाटी में फैले दर्द भरे मंजर की तस्वीर साफ झलक रही थी।


घाटी में आये पानी के सैलाब में तैरती लाशों को देखकर और छतों पर रेंग रही जिंदगी के लिए प्रार्थना कर आंखों में से आंसू झलक पड़े। अनुपम और अंजना ने बताया कि उन्हें मालूम नहीं कि वह कौन सी जगह में फंसे थे, लेकिन अपने होटल का नाम बताते हुए कहा कि वह आजाद होटल में ठहरे हुए थे। उन्होंने बताया कि वह घाटी में घूमने के लिए आये थे, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed