{"_id":"5f04d1778ebc3e8c1d68fbc5","slug":"water-crisis-jammu-city-news-jmu213821240","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में गहराया पेयजल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर में पेयजल किल्लत विकराल रूप धारण करती जा रही है। नलों में पानी जरूरत से कम मिल रहा है। इस कारण लोग परेशान हैं। कुछ जगहों पर मंगलवार को नलों में पानी न आने के कारण लोगों को पानी की मेन पाइप से (रिसाव वाला) पानी भरते देखा गया। नानक नगर, सैनिक कालोनी, गांधी नगर इलाकों में भी पेयजल किल्लत बनी रही।
बख्शी नगर और कृष्णा नगर में लोगों को पानी जरूरत से कम मिला। पेयजल सप्लाई प्रभावित होने का कारण बिजली कट बताया जा रहा है। कट लगने के कारण पानी की मोटरें बंद हो जा रही हैं। इस कारण हर रोज 18 घंटे की जगह पर सिर्फ 10 घंटे तक ही मोटरें चल रही हैं। इससे टैंकों में पानी कम पहुंच रहा है। शहर को 54 जीएमडी पानी की जरूरत होती है, जबकि 35 जीएमडी पानी ही मिल पाया है। इस कारण अधिकांश इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड में भी यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकते देखा गया। उधर, लोगों की दिक्कतों को देखते हुए विभाग की तरफ से टैंकरों के जरिये भी पानी मुहैया करवाया जा रहा है।