फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   water crisis in Psychiatry Hospital in jammu

दो साल से अस्पताल में नहीं आ रहा है पानी

Sat, 31 Jan 2015 11:45 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
water crisis in Psychiatry Hospital in jammu

नए साइक्रेटरी अस्पताल में पानी का मामला गवर्नर हाउस तक पहुंच गया है। करीब बीस करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में पानी का कनेक्शन ही नहीं दिया गया है। नए भवन में पानी न होने से पुराने असुरक्षित ब्लाक में ही मानसिक रोगियों को इलाज दिया जा रहा है।

विज्ञापन


पानी के  कनेक्शन को लेकर विभागीय अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, मगर निर्माण के दो साल बाद भी नए अस्पताल के शुरू न होने का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अंबफला स्थित पुराने साइक्रेटरी अस्पताल में संभाग के बारह जिलों से रोजाना 200-250 मानसिक रोगी इलाज के लिए पहुंचते हैं। जिला स्तर पर कोई साइक्रेटरी केंद्र न होने से रोगियों के लिए यही एकमात्र अस्पताल सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिक रोगियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए रेशमघर में दो साल पहले नए साइक्रेटरी अस्पताल के दो मंजिला भवन का निर्माण किया गया, लेकिन लेटलतीफी से फरवरी 2014 में यहां सिर्फ प्रशासनिक ब्लाक ही शुरू किया जा सका।

बीस करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का मरीजों को लाभ नहीं

water crisis in Psychiatry Hospital in jammu

नए दो मंजिला भवन में ग्राउंड फ्लोर पर ओपीडी, पहले फ्लोर पर आफिस और दूसरे फ्लोर पर वार्ड स्थापित हैं, लेकिन पानी का कनेक्शन न होने के कारण मानसिक रोगियों को पुराने ब्लाक से शिफ्ट ही नहीं किया जा सका है।

कुछ साल पहले पुराने ब्लाक में पांच वार्डों में एक की दीवार गिर जाने से अभी चार वार्डों में 70-80 रोगी भर्ती रहते हैं। इस ब्लाक में 75 बेड की क्षमता है, जबकि नए साइक्रेटरी अस्पताल में 150 बेड की क्षमता है।

नए ब्लाक में डीएडिक्शन केंद्र भी सिर्फ बुधवार और शुक्रवार को ही चलाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार नए ब्लाक में पानी के कनेक्शन के लिए पीएचई ने करीब छह लाख रुपये का प्रस्ताव बनाया था। जिसे प्लान में मंजूर भी किया गया, लेकिन इस राशि से अभी तक कनेक्शन लगाने पर काम नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed