फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Water Crisis Due to Power cut

Jammu News: बिजली कट से जल संकट बरकरार, 30 से 40 मिनट ही मिल रहा पानी

विज्ञापन
Water Crisis Due to Power cut
- पुराने शहर, त्रिकुटा नगर, शास्त्री नगर, नरवाल सहित अन्य इलाकों में लोग रहे परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। चार से पांच घंटे का बिजली कट लगने के कारण शहर में पेयजल किल्लत गहरा गई है। मौजूदा समय में लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल रहा। वैसे तो हर रोज जल शक्ति विभाग सवा घंटा पानी देता है मगर मौजूदा समय में 30 से 40 मिनट तक ही पानी की आपूर्ति हो रही है। इस कारण रोजमर्रा के काम निपटाने में लोगों को परेशानी आ रही है।
मई में शहरभर में तापमान बढ़ोतरी के कारण 22 से ज्यादा ट्यूबवेलों का जल स्तर गिर गया था। यहां से अब 70 से 80 फीसदी पानी की ही आपूर्ति हो रही है। इस कारण भी त्रिकुटा नगर, शास्त्री नगर, नरवाल, ग्रेटर कैलाश, बठिंडी, सुजवां, सतवारी इलाकों में 30 मिनट ही लोगों का पानी मिल रहा है। इसके अलावा पुराने शहर में बिजली की आंखमिचौली के कारण जुलाखा मोहल्ला, कनक मंडी सहित अन्य इलाकों में पानी की आपूर्ति 40 मिनट ही हो पा रही है। भगवती नगर, राजपुरा चुंगी, जानीपुर इलाकों में भी पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। जल शक्ति विभाग के अनुसार मानसून आने पर ही पेयजल किल्लत का समाधान हो सकेगा। क्योंकि, बारिश होने पर ट्यूबवेल का पानी रिचार्ज हो कसेगा। बिजली लोड कम होने से कट नहीं लगेंगे। इससे पानी की आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।
विज्ञापन


मौजूदा समय में यह है स्थिति
दिन भर में बिजली की आंखमिचौली के कारण मोटरें 10 से 12 घंटे ही चल रही हैं। हर रोज औसतन 18 घंटे मोटरें चलती हैं। इस कारण 54 एमजीडी के बजाय 32 से 34 एमजीडी पानी की ही आपूर्ति हो रही है। इस कारण भी पानी कम समय नलों में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने बस स्टैंड व आसपास इलाकों में तीन दिन बाद आया पानी
पुराने बस स्टैंड और आसपास इलाकों में तीन दिन बाद पानी की आपूर्ति हुई। यहां पर ट्यूबवेल खराब हो गया था। इस कारण बस स्टैंड, डोगरा बाजार सहित आसपास इलाकों में पेयजल किल्लत रही। शुक्रवार को समस्या का निदान हुआ। पहले लोगों को बोतलबंद पानी पीना पड़ रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी यात्रियों को पेश आ रही थी।


पानी किल्लत से लोग हो रहे परेशान
पुराने बस स्टैंड में दुकान करने वाले राजन गुप्ता ने कहा कि तीन दिन बाद पानी की आपूर्ति हुई है, लोग परेशान रहे हैं। वार्ड नंबर 55 के पूर्व पार्षद प्रितम सिंह ने कहा कि दीप नगर और शंकर कालोनी में पेयजल किल्लत है। वार्ड नंबर 74 के पूर्व पार्षद पार्षद शौकत अली ने कहा कि बठिंडी और सुंजवां इलाकों सहित नए जुड़े इलाकों में पेयजल किल्लत का समाधान नहीं हुआ है। गर्मी में लोग टैंकर मंगवाकर प्यास बुझा रहे हैं। वार्ड नंबर 19 के पूर्व पार्षद गौरव चोपड़ा ने कहा कि बख्शी नगर में तीन दिन से जल संकट चल रहा है। शुक्रवार को मात्र 20 मिनट तक ही पानी की आपूर्ति हुई।

-
कोट
बिजली कट के कारण जल आपूर्ति बाधित हो रही है। ट्यूबवेल से भी पानी की सप्लाई 70 से 80 फीसदी हो रही है। इस कारण कम समय पानी मिल रहा है। समस्या का समाधान किया जा रहा है।

- अनिल गुप्ता, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग

---


तेज हवा चलने से बिजली ढांचे को नुकसान, दो ट्रांसफार्मर जले
जम्मू। वीरवार देर रात में तेज हवा चलने के कारण बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। नगरोटा में दो ट्रांसफार्मर जले तो मझीन इलाके में तार भी टूट गए। इसके अलावा शहरभर में तकनीकी खराबी के कारण बिजली बंद रही। रात 12 बजे से लेकर तीन बजे तक का समय लोगों को बिना बिजली के गुजारना पड़ा है। बिजली ढांचे को दरुस्त करने का काम देर रात तक जारी रहा। पुराने शहर के मोती बाजार, पुरानी मंडी, पक्का डंगा में भी दिक्कत आई। इसके अलावा राजपुरा चुंगी, शक्ति नगर, तालाब तिल्लो इलाके में बिजली रात को गुल रही। बिजली सप्लाई सुबह साढ़े तीन बजे बहाल हुई। एक्सईएन अवनीत गुप्ता ने कहा कि रात को हवा चलने से परेशानी आई थी। इसका समाधान रात को ही करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed