फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu water atm not benefit People could not get the benefit of facility

जम्मू: बंद वाटर एटीएम पिला रहे बोतलबंद पानी... नौ महीने से 1.6 करोड़ की सुविधा का लोगों को नहीं मिल पाया लाभ

Tue, 26 Dec 2023 04:43 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 26 Dec 2023 04:43 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अप्रैल में 1.6 करोड़ रुपये की लागत से 30 वाटर एटीएम लगाए गए। इसका मकसद लोगों को शुद्ध पानी मुहैया करवाना था, पर हालात ऐसे हैं कि पानी के बजाय परेशानी टपक रही है।

विज्ञापन
jammu water atm not benefit People could not get the benefit of facility
पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत अप्रैल में 1.6 करोड़ रुपये की लागत से 30 वाटर एटीएम लगाए गए। इसका मकसद लोगों को शुद्ध पानी मुहैया करवाना था, पर हालात ऐसे हैं कि पानी के बजाय परेशानी टपक रही है। करीब नौ माह बाद भी नगर निगम वाटर एटीएम को शुरू नहीं कर पाया। अधिकतर मशीनों को तो पाइपलाइन से जोड़ा नहीं गया और कई में बिजली के कनेक्शन नहीं है। इस कारण लोगों के साथ पर्यटकों को शुद्ध पेयजल के लिए दरबदर होना पड़ रहा है। खास बात यह है कि नगर निगम के कार्यालय के सामने ही वाटर एटीएम बंद पड़ा है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा समस्या वेयर हाउस में आ रही है, क्योंकि वाटर एटीएम शोपीस बन चुका है। इससे वाहन चालकों और श्रमिकों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा। मजबूरी में लोग 20 रुपये में बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं, जबकि वाटर एटीएम से पांच लीटर पानी मात्र एक रुपये में मिल जाता है।
विज्ञापन


प्रोजेक्ट के तहत शहर की सभी रोटरियों व सार्वजनिक स्थानों पर अभी भी वाटर वेंडिंग मशीन लगाई जा रही है। चार मशीनें मुख्य बस स्टैंड के बाहर बीसी रोड पर लगा दी गई हैं। इसके अलावा एसएमजीएस अस्पताल, गांधीनगर अस्पताल व एमए स्टेडियम के बाहर, अप्सरा रोड, बस स्टैंड, केसी मोड़, इंदिरा चौक, सेंट पीटर्स स्कूल, डोगरा चौक, विक्रम चौक, अंबफला चौक, कच्ची छावनी, रिहाड़ी चौक, ग्रीन बेल्ट पार्क, डिग्याना चौक, गंग्याल चौक, कुंजवानी चौक, रेलवे स्टेशन, पंजतीर्थी और परेड में वाटर एटीएम लगाए गए हैं, पर काम नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मात्र दिखावे के लिए लगाई गई है मशीन

वेयर हाउस में आए साहिल ने बताया कि वाटर एटीएम बंद होने के कारण दुकान से 20 रुपये में बोतलबंद पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा। निगम को वाटर एटीएम जल्द शुरू करने चाहिए ताकि लोगों को पैसे देकर पानी पीना न पड़े। 

इसी तरह ओम प्रकाश ने बताया कि निगम की ओर से इसी साल वाटर एटीएम लगाया था, मगर तब से यह काम नहीं कर रहा। शुद्ध पानी घर से लाना पड़ रहा है। जम्मू-कश्मीर ट्रेडर्स फेडरेशन वेयर हाउस के प्रधान दीपक गुप्ता के अनुसार यहां पर वाटर कूलर की जरूरत है। अगर पता होता है कि पानी पीने के लिए भी श्रमिकों को पैसे देने हैं तो यहां तो मशीन लगने नहीं देते।

परियोजना पर काम चल रहा है। निगम की ओर से मशीनें स्थापित की गई हैं। पानी और बिजली कनेक्शन के लिए संबंधित विभाग को भुगतान किया जा चुका है। -राहुल यादव, आयुक्त, नगर निगम

समस्या में अभी ध्यान में आई है। आवेदनों की जांच करने के बाद कनेक्शन दे दिए जाएंगे। -राजेश कुमार, एक्सईएन, जल शक्ति विभाग

कई वाटर एटीएम को बिजली कनेक्शन दे दिए हैं। कुछ को दिए जा रहे हैं। जल्द सुविधा मिल जाएगी। -जनक, एक्सईएन, पीडीडी  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed