{"_id":"65a9abb09bb38d33000edc44","slug":"warehouse-ayodhya-ram-temple-jammu-news-c-10-jmu1037-285270-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वेयरहाउस में 20 फीट की एलईडी पर प्रसारित होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वेयरहाउस में 20 फीट की एलईडी पर प्रसारित होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण वेयरहाउस नेहरू मार्केट में 20 फीट की एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा। साथ ही भव्य समारोह का आयोजन होगा। सुबह 11 बजे से कार्यक्रमों को लाइव दिखाया जाएगा। भजन कीर्तन के साथ सभी लोग भगवान राम का अभिषेक कर पहली आरती करेंगे। ट्रेडर्स फेडरेशन वेयरहाउस नेहरू मार्केट की ओर से लंगर की व्यवस्था भी की जाएगी।
लाइव प्रसारण में अधिक व्यवसायी और आम लोग शामिल हों, इसके लिए फेडरेशन की ओर से वीरवार को निमंत्रण वितरण अभियान शुरू किया गया। महासंघ ने अभियान की शुरुआत वेयर हाउस मुख्य सड़क पर दुकानदारों के बीच निमंत्रण देकर की। पदाधिकारियों ने दुकानदारों को श्रीराम का ध्वज, अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर का चित्र और दीपक भेंट कर समारोह में शामिल होने की अपील की। अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में बाजार के व्यापारियों और कर्मचारियों ने मुख्य द्वार से विशाल रैली निकाली। फेडरेशन ने कहा कि ऐतिहासिक रघुनाथ मार्केट, कनक मंडी और गांधी नगर अप्सरा रोड सहित शहर के अन्य मुख्य बाजारों में भी अभियान चलेगा। यहां वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुनीश महाजन, महासचिव शाम लंगर, सचिव विशाल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता, भूषण गुप्ता, केशव पाल जैन, ओमप्रकाश गुप्ता, हरीश गुप्ता, अमित गुप्ता, संदीप गुप्ता, राजीव गुप्ता, राजेश भगोत्रा उपस्थित थे।