फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ward news

Jammu News: समस्याओं के हल से पैदा कर दीं दिक्कतें

विज्ञापन
ward news
शहर के वार्ड नंबर 8 में गली में ओपन में लगी पीनेे के पानी की पाइपें।
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 8 का पांडव मंदिर इलाका सरकारी विभागों की लापरवाह कार्यप्रणाली का उदाहरण है। यहां सीवरेज और पानी की समस्या का हल करते विभागों ने और दिक्कतें पैदा कर दी हैं। सीवरेज बिछाने के लिए खोदी गई गली दो से नहीं बनाई। पानी को हर घर पहुंच गया, लेकिन पाइप जमीन के ऊपर बिछा दिए जिससे चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

वार्ड में लोगों की परेशानियां यहीं खत्म नहीं होती। यहां 15 के करीब स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। स्मार्ट मीटर एक खंभे पर 10-10 टांग दिए हैं। लोगों का कहना है कि वार्ड से इस्कॉन मंदिर व धार रोड जाने के लिए शार्टकट रास्ता है। गली के बीचों मलबे के ढेर के चलते लोगों को गुजरते समय बदबू से परेशानी आ रही है।
विज्ञापन


वार्ड के अजय शर्मा का कहना है कि वार्ड में यूं तो सभी गलियां पक्की हैं, लेकिन एक गली जिसे सीवरेज विभाग ने पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदा थी, उसे बनवाया नहीं गया। दो साल से वह कई बार नगर परिषद के अधिकारियों को गली को पक्का करने के लिए कह चुके हैं, लेकिन अभी भी समस्या ज्यों की त्यों बनी है। दीक्षांत बुच्चा ने कहा कि स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। इन्हें ठीक करने के लिए परिषद से मांग कर चुके हैं। सतपाल शर्मा ने कहा कि दो महीने पहले जल शक्ति विभाग ने पेयजल सप्लाई की पाइपें डालीं, लेकिन इन्हें जमीन में नहीं दबाया। वार्ड में डस्टबिन भी नहीं हैं जिससे गलियों में कचरा फैला रहता है। विनय कुमार का कहना है कि परिषद कच्ची गली की मरम्मत करवाने के साथ ही खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................................
कोट
वार्ड में खराब स्ट्रीट लाइटों की जल्द मरम्मत करवा दी जाएगी। जो गली कच्ची है, उसे आने वाले वित्त वर्ष के प्लान में प्राथमिकता में रखा जाएगा और मंजूरी मिलते ही गली का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा।

-राजेंद्र ढींगरा, सीईओ, नगर परिषद

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed