फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Waiting time will be reduced at toll plazas in Jammu and Kashmir, Bani-Basohli-Sarthal road will also be connected to the highway

जम्मू-कश्मीर: टोल प्लाजा पर प्रतीक्षा समय होगा कम, हाईवे से बनी-बसोहली-सर्थल मार्ग भी जुड़ेगा 

Wed, 17 Nov 2021 09:56 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 17 Nov 2021 09:56 AM IST
सार

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने जम्मू-कश्मीर के राजमार्ग के टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षा समय को कम करने पर जोर दिया है। उन्होंने खासतौर पर नगरोटा के बन टोल प्लाजा पर प्रतीक्षा समय में कटौती के लिए व्यवस्था करने को कहा।

विज्ञापन
Waiting time will be reduced at toll plazas in Jammu and Kashmir, Bani-Basohli-Sarthal road will also be connected to the highway
जम्मू में अधिकारियों के साथ बैठक करते मुख्य सचिव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने जम्मू-कश्मीर के राजमार्ग के टोल प्लाजा पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षा समय को कम करने पर जोर दिया है। उन्होंने खासतौर पर नगरोटा के बन टोल प्लाजा पर प्रतीक्षा समय में कटौती के लिए व्यवस्था करने को कहा। मुख्य सचिव ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत प्रमुख सड़क परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने सड़क एवं भवन विभाग को कठुआ-बसोहली-बनी-डोडा सड़क (170 किमी), भद्रवाह-चंबा सड़क (हिमाचल प्रदेश, 132 किमी) और दियालाचक्क-महानपुर-बसोहली सड़क (118 किमी) उन्नयन के लिए एक प्रस्ताव मंत्रालय को सौंपने का निर्देश दिया। उन्होंने बनी-बसोहली-सरथल क्षेत्रों में पर्यटन बढ़ाने के लिए सड़क निर्माण को प्राथमिकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि सेमी रिंग रोड जम्मू परियोजना सुचारु रूप से चल रही है। खनन विभाग ने निर्माण एजेंसी को एसटीपी प्रदान करने के संबंधित मुद्दों को सुलझा लिया है। मुख्य सचिव ने एनएचएआई को आवश्यक एसटीपी उपलब्ध कराने और अवैध खनिज मामले में ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के मामले को सप्ताह के भीतर सुलझाने को कहा। हाईवे पर हादसों, जाम की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन रामबन को 6 क्रेनें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबन-बनिहाल रोड पर 14.5 किमी सड़क पर क्रैश बैरियर बनाए गए हैं। मुख्य सचिव ने सर्दियों के दौरान राजमार्ग खुला रखने को सुनिश्चित बनाने को कहा। हाईवे बंद होने की स्थिति के लिए रामबन में 500 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग का निर्माण किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed