{"_id":"6286afd51d25654403564a2b","slug":"waether-jammu-news-jammu-city-news-jmu2601662153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर बरसे अंगारे, शाम को चली आंधी व बादलों ने दिलाई गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर बरसे अंगारे, शाम को चली आंधी व बादलों ने दिलाई गर्मी से राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू में वीरवार को दोपहर तक तेज गर्मी रही और सूरज देव जमकर तपे। अधिकतम पारा चालीस डिग्री के पार रहा। हालांकि शाम को आंधी चलने और आसमान में बादल छाने से लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली।
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार प्रदेश में 23 मई तक कश्मीर के कई इलाकों में बारिश होगी और जम्मू में भी कुछ एक इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश या तेज हवाएं चलेंगी।
जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान 40.2 व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कश्मीर की बात करें तो श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 28.4, श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान आसमान पर बादल छाए रहने और कई जगह पर बारिश होने के आसार हैं। वहीं जम्मू में अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि कुछ एक इलाकों में बारिश भी हो सकती है।