{"_id":"60e60f9d8ebc3ec20b218a83","slug":"waether-jammu-news-jammu-city-news-jmu238988061","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में ठंडी हवाओं ने दिया सुकून, उधमपुर में बारिश से पारा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में ठंडी हवाओं ने दिया सुकून, उधमपुर में बारिश से पारा गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। प्रदेश में बुधवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। कश्मीर के कई जिलों में जहां दिन का तापमान सामान्य से चढ़कर 33 डिग्री तक पहुंच गया था वहीं जम्मू संभाग में दिनभर की तपिश झेलने के बाद शाम को राहत की बारिश हुई। कई इलाकों में ठंडी हवाओं ने सुकून दिया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 और 11 जुलाई को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं। लेकिन अगले 48 घंटे लगभग मौसम साफ रहेगा।
जम्मू में बुधवार की शुरुआत तपिश के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी तेवर दिखाए। दोपहर को तीखी धूप के साथ उमस ने परेशान किया। शहर के अधिकतर इलाकों में अघोषित कटौती ने आग में घी डालने का काम किया। भीषण गर्मी से निजाज पाने के लिए जलस्थलों पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन शाम को अचानक मौसम बदल गया। धूल भरी आंधी के बाद ठंडी हवाओं ने राहत दी। शहर के आसपास के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिला उधमपुर के कई हिस्सों में बारिश हुई। चिनैनी में बारिश से तापमान में गिरावट आई। जम्मू संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 32.0, बटोत में 30.8, कटड़ा में 36.8, भद्रवाह में 29.0 और लेह में 25.5 व कारगिल में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर सहित कश्मीर के अन्य जिलों में दिनभर धूप खिली रही। श्रीनगर में दिन का तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पहलगाम में 27.3 और गुलमर्ग में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।