{"_id":"60298c428ebc3ee975200797","slug":"waether-jammu-news-jammu-city-news-jmu2291877163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम साफ, घने कोहरे से जम्मू में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम साफ, घने कोहरे से जम्मू में हो रही परेशानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। अधिकतर जिलों में तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड हुआ है। हालांकि, जम्मू जिले में गत रात और रविवार सुबह घने कोहरे से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
सुबह करीब दस बजे तक कोहरे की सफेद चादर जम्मू जिले में रही। इससे सड़कों पर वाहन धीरे-धीरे चले। दोपहर को धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। कश्मीर में भी मौसम साफ रहा और धूप खिलने से तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया।
जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री रहा। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री, पहलगाम में अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री रहा। गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान में 7.5 डिग्री का उछाल आया है। यहां पर अधिकतम तापमान 8.4 डिग्री रहा। कटड़ा में भी दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 21.8 डिग्री रहा। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस का कहना है कि जम्मू जिले में रेडिएशन फाग की वजह से कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। जब धरती की ऊपरी परत ठंडी होती है। ऐसा कोहरा सुबह और शाम को हेाता है।