{"_id":"5fbec6728ebc3e9bde7be57b","slug":"waether-jammu-city-news-jmu2235242129","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी बारिश-बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बुधवार तीसरे दिन भी बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर के 12 पर्वतीय जिलों में विभिन्न स्तर के हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी से बिजली-पानी का संकट बढ़ गया है। दर्जनों संपर्क मार्ग खुल नहीं पाए हैं। पस्सियां गिरने और जवाहर टनल के पास बर्फबारी से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे चार घंटे बंद रहा। हाईवे पर जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल मार्ग तीसरे दिन भी नहीं खुला। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को जम्मू कश्मीर में मौसम में सुधार आएगा।
किश्तवाड़, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिला में मध्यम खतरे वाले, पुंछ, राजोरी, रामबन, डोडा, अनंतनाग, कुलगाम, बारामुला, गांदरबल और लेह जिला के ऊपरी क्षेत्रों में निम्न खतरे वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी गई है। लोगों को बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी गई है। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में 4 इंच बर्फ गिरी। सोनामर्ग में 6 इंच बर्फबारी के साथ कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में सफेद चादर बिछी। जिला उधमपुर के पर्यटन स्थल नत्थाटॉप, किश्तवाड़, भद्रवाह के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरी। जिला राजोरी और पुंछ के पर्वतीय इलाकों में भी बर्फबारी हुई। जिला कठुआ के छत्तरगलां, नुकनाली में दो से ढाई फुट तक बर्फ गिरने की सूचना है। जिला जम्मू के मैदानी इलाकों में दिनभर हल्की बारिश होती रही। बारिश और बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट आई है।
-----
कई जिलों में 13 डिग्री तक तापमान गिरा
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लगातार तीसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने से कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 10-13 डिग्री तक गिर गया है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 5-7 डिग्री के बीच आ गया है। जम्मू संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 13 डिग्री गिरकर 5.0, बटोत में सामान्य से 10.8 डिग्री गिरकर 6.0, कटड़ा में सामान्य से 7.9 डिग्री गिरकर 14.6 और भद्रवाह में सामान्य से 10.9 डिग्री गिरकर 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 8.2 डिग्री गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
----
न्यूनतम तापमान
लेह माइनस 6.6
गुलमर्ग माइनस 5.0
कारगिल माइनस 4.4
पहलगाम 0.3
श्रीनगर 0.6
---------
कहां कितनी हुई बारिश
बनिहाल 21.6 (मिलीमीटर, पिछले चौबीस घंटे)
बटोत 17.8
कटड़ा 3.4
जम्मू 1.7
गुलमर्ग 27.2
पहलगाम 11.1