फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   waether

धान की फसल को मिली संजीवनी, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
waether
जम्मू। संभाग के अधिकतर इलाकों में शनिवार सुबह हुई बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिल गई है। इससे किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। बारिश के बाद खेतों में पानी जमा हो गया, जिससे किसान धान की रोपाई का रुका काम पूरा करने में जुट गए। हालांकि ग्रामीण इलाकों में रोपाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि बारिश न होने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। फसल की पैदावार में गिरावट आ सकती है। लेकिन अब आने वाले दिनों में बारिश होती है तो धान की पैदावार अच्छी होगी। कृषि विभाग के मुख्य अधिकारी फारुक ने बताया कि बारिश से अब धान की रोपाई का काम पूरा हो सकेगा। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। शनिवार दिन को जम्मू का अधिकतम तापमान 32.1 एक रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम पारा 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह बादल बरसने से शहर की सड़कों में जलभराव हो गया, लेकिन बारिश थमने के बाद पानी की निकासी हो गई। सुबह के वक्त हुई बारिश और लॉकडाउन होने के कारण कम ही लोग घरों से निकले। शहर के डोगरा चौक, महेशपुरा चौक, शिव मंदिर तवी नदी फ्लाईओवर के पास जलभराव रहा। कुछ इलाकों में नालियां ओवरफ्लो हो गईं। बाद में नगर निगम की टीमों ने नालियों की सफाई की और रुके पानी की निकासी करवाई।
विज्ञापन

--------------------
बिजली की आंख-मिचौनी जारी
जम्मू। शहर में शनिवार को भी बिजली की आंख-मिचौनी जारी रही। दोपहर बाद लंबे बिजली कट लोगों को सहन करने पड़े। दोपहर बाद बिजली की पीक डिमांड 1200 मेगावाट के करीब रही। लॉकडाउन होने के कारण उमस में लोगों को घरों में समय व्यतीत करना मुश्किल हो गया। पाबंदी होने के कारण लोग घरों से नहीं निकल पाए। समस्या के हल के लिए बिजली विभाग को सूचित किया गया, लेकिन ट्रांसफार्मरों की हीट कम होने पर ही बिजली बहाल हो पाई। एक्सईएन पीडी सिंह ने कहा कि लोड बढ़ने के कारण कट लगे हैं। समस्या का हल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed