फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   vushu

मई के दूसरे सप्ताह में ऑनलाइन जेके यूटी वुशू चैम्पियनशिप का आयोजन होगा

विज्ञापन
vushu
जम्मू। वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से ऑनलाइन वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी राज्य इकाइयों को वर्ष 2020 के लिए घरेलू गतिविधियों को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर वुशू एसोसिएशन मई के दूसरे सप्ताह में ऑनलाइन जम्मू-कश्मीर यूटी वुशू चैंपियनशिप का आयोजन करेगा। हालांकि प्रदेश में 2जी इंटरनेट सेवा होने से ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कराना चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। युवा सेवा और खेल मंत्रालय के अनुसार लगभग 400 जिला चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सभी सदस्यों को अवगत कराया कि अक्टूबर से दिसंबर के बीच राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। एसोसिएशन की अध्यक्ष ने कहा कि ऑनलाइन राष्ट्रीय चैंपियनशिप 25 मई से 29 मई तक आयोजित की जाएगी। ऑल महाराष्ट्र वुशू एसोसिएशन ने 28 अप्रैल से ऑनलाइन स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन किया है। वुशू एसोसिएशन ऑफ इंडिया और भारतीय खेल प्राधिकरण पहले ही विस्तृत रूप से कोच विकास कार्यक्रम पर ऑनलाइन कार्यशाला शुरू कर चुके हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed