{"_id":"1a61b58cbcbb911d0a5ae9b3b095d908","slug":"voters-will-be-celebrated-at-3800-venues-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासत में 3800 स्थलों पर मनेगा मतदाता दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासत में 3800 स्थलों पर मनेगा मतदाता दिवस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू कश्मीर में भी नेशनल वोटर डे (राष्ट्रीय मतदाता दिवस) की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। रियासत में करीब 3800 स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जम्मू कश्मीर के चुनाव कंसल्टेंट हरचरण सिंह का कहना हैं कि सरल पंजीकरण, सरल संशोधन के थीम पर इस साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह पुलिस मैदान गुलशन ग्रांउड में होगा।
विज्ञापन
इसमें मतदाताओं को चुनाव फोटो पहचान पत्र देने के अलावा मतदाताओं में पंजीकरण और त्रुटियों में संशोधन के प्रति जागरूक किया जाएगा और मतदान के महत्त्व को दर्शाया जाएगा। नेशनल वोटर डे के कार्यक्रमों में लोगों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए पंचायती राज संस्थानों, शिक्षण संस्थानों, नागरिक सोसायटी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, नेहरू युवा केंद्र और युवाओं की कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए विभिन्न स्तर पर कदम उठाये गए हैं।
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने के आशा और आंगनवाड़ी वर्कर्स के माध्यम से भी बूथ लेबर अफसर महिलाओं का पंजीकरण करेंगे। खासतौर से नव विवाहित महिलाओं पर फोकस रहेगा।
विज्ञापन