{"_id":"63125ba1cb2197070d15f260","slug":"voter-lists-of-kashmiri-migrants-will-be-prepared-in-new-delhi-jammu-and-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Election: कश्मीरी विस्थापितों की दिल्ली, जम्मू व उधमपुर में बनेगी मतदाता सूचियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Election: कश्मीरी विस्थापितों की दिल्ली, जम्मू व उधमपुर में बनेगी मतदाता सूचियां
Sat, 03 Sep 2022 12:14 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:14 PM IST
सार
जम्मू में राहत सहायक आयुक्त विस्थापित जम्मू और उधमपुर में उत्तरी रेलवे के भूमि अधिग्रहण कलेक्टर को सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी मनोनीत किया गया है। परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के तहत जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 83 से बढ़कर 90 हो चुकी है।
विज्ञापन
Voter List
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के तहत कश्मीर की सभी 47 विधानसभा सीटों के लिए कश्मीरी विस्थापितों की मतदाता सूचियों को तैयार करने का काम नई दिल्ली, जम्मू और उधमपुर में होगा। इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से बाकायदा सहायक चुनाव निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
15 सितंबर से मतदाता सूचियों को नए सिरे से तैयार करने की प्रक्रिया के तहत नई दिल्ली में कश्मीरी विस्थापितों के लिए पृथ्वी राज रोड स्थित जेके हाउस में रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय में बागवानी, योजना और मार्केटिंग नई दिल्ली के उप निदेशक को सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी मनोनीत किया है।
विज्ञापन
जम्मू में राहत सहायक आयुक्त विस्थापित जम्मू और उधमपुर में उत्तरी रेलवे के भूमि अधिग्रहण कलेक्टर को सहायक चुनाव पंजीकरण अधिकारी मनोनीत किया गया है। उल्लेखनीय है कि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट के तहत जम्मू-कश्मीर में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 83 से बढ़कर 90 हो चुकी है।
विज्ञापन
कश्मीर में एक विधानसभा सीट बढ़ी है, जबकि जम्मू में छह विधानसभा सीटों में बढ़ोतरी हुई है। कश्मीरी विस्थापित मुख्य तौर पर जम्मू, उधमपुर और नई दिल्ली में रह रहे हैं। ऐसे में वह कश्मीर की 47 विधानसभा सीटों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग सरलता से कर सकें।
इसके लिए चुनाव विभाग की तरफ से व्यवस्था कायम की गई है। इस संबंध में भारतीय चुनाव आयोग के सचिव कुमार राजीव की तरफ से आदेश भी जारी किया गया है।