{"_id":"661b0c9d0a9bfaf8400a9b74","slug":"voter-awareness-news-jammu-news-c-10-1-jam1005-339962-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लाल चौक में नुक्कड़ नाटक \n\nसे मतदान की जगाई अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लाल चौक में नुक्कड़ नाटक से मतदान की जगाई अलख
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनगर के नेतृत्व में स्वीप मुहिम के तहत करवाया गया जागरूकता कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर घाटी भी विकास की ओर अग्रसर है। इसी के साथ लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान के लिए कई पहल की जा रही हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जिला निवार्चन अधिकारी श्रीनगर डॉ. बिलाल अहमद के नेतृत्व में ऐतिहासिक लाल चौक पर एक जागरूकता कार्यक्रम करवाया गया।
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को खासकर युवा वोटरों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया, ताकि कश्मीर घाटी में भी मत प्रतिशत बढ़ाया जा सके। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के महत्व के संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए लाल चौक के घंटाघर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रशासन ने स्वीप मुहिम शुरू की है। इसके तहत संगीत, नुक्कड़ नाटक और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए अभिनव माध्यमों का उपयोग कर रहे हैं। आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।