{"_id":"647901b6bd0e8c52bc09e697","slug":"vollyball-and-kabbadi-competition-jammu-news-c-10-jam1006-130447-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तोप शेरखानिया क्लब ने जीता वॉलीबाल का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तोप शेरखानिया क्लब ने जीता वॉलीबाल का मुकाबला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवा सेवा और खेल विभाग जम्मू जोन की ओर से अंतर वार्ड जोनल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन वीरवार को एमए स्टेडियम में किया गया। इसके तहत 19 से 25 वर्ष की आयु वर्ग में लड़कों और लड़कियों के वॉलीबाल और कबड्डी के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता मेें जम्मू जोन के विभिन्न वार्ड के 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। वॉलीबाल का फाइनल वार्ड तोप शेरखानिया क्लब ने जीता। वहीं, कबड्डी का फाइनल मुकाबला जम्मू यूनाइटेड क्लब और राजपुरा यंगेस्टर क्लब के बीच खेला गया, जिसमें जम्मू यूनाइटेड क्लब ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों में लिप्त करना और समाज में नशे के व्यापार को रोकना है। प्रतियोगिता का आरंभ सभी प्रतिभागियों और जम्मू जोन के फिल्ड स्टाफ ने शपथ ग्रहण कर किया। मुख्य अतिथि उप निदेशक जतिंदर मिश्रा ने युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डीवाईएसएसओ जम्मू सुखदेव राज शर्मा, उप निदेशक योजना रवि कुमार, सुनिल शर्मा, हरविंदर कौर मौजूद रहे।