{"_id":"612fda438ebc3e7c29221533","slug":"vollybal-match-billawer-news-jmu242757277","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में लोहाई ने स्पोर्ट्स क्लब बदनोता को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में लोहाई ने स्पोर्ट्स क्लब बदनोता को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्र बदनोता मी स्पोर्ट्स क्लब बदनोता की ओर से गांव में करवाई जा रही वॉलीबाल प्रतियोगिता मे बुधवार को सेमीफाइनल का मुकाबला खेला गया, जिसमें स्पोर्ट्स क्लब लोहाई ने स्पोर्ट्स क्लब बदनोता को शिकस्त देकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली।
3 सेटों के मुकाबले में लोहाई की टीम प्रतिद्वंद्वी टीम पर हावी रही। लोहाई की टीम ने पहले दो सेटों में जीत दर्ज कर 2,0 से सेमीफाइनल जीत लिया और प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। आयोजक होशियार सिंह और अन्य ने बताया कि हर वर्ष बदनोता गांव में स्पोर्ट्स क्लब की ओर से यह प्रतियोगिता करवाई जाती है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता में कठुआ, हीरानगर, घगवाल, बनी, लोआंग, उधमपुर जिले की खनैड सहित आसपास के इलाकों की टीमों ने हिस्सा लिया है। कहा कि वीरवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीम को स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भाग लेने वाले दोनों टीमों के खिलाड़ियों को मेडल भी प्रदान किए जाएंगे।